Home latest बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में हंसराज खटावलिया ने लिया हिस्सा

बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में हंसराज खटावलिया ने लिया हिस्सा

0

मुख्यमंत्री ने जानी बजट पूर्व विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से राय

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। बजट पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शासन सचिवालय स्थित कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत जमीनी लोगों से उनकी राय जानी। इसी क्रम में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित डूंगरी खुर्द निवासी हंसराज खटावलिया ने भी युवा एवं खेल विभाग कार्यक्रम के तहत इस हिस्सा लिया।
यहां आयोजित कार्यक्रम में खटावलिया ने युवा विकास के संबंध में अपने विचार एवं सुझाव दिए। खटावलिया ने कहा कि खेलकोटे की तर्ज पर राजस्थान में सामाजिक कोटे का निर्धारण किया जाए, जिसमें सामाजिक राष्ट्रीय सेवा योजना भारत, स्काउट एंड गाइड राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त युवा एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में राज्य के राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का गौरव बढ़ाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त युवा प्रतिभाओं को राजकीय सेवाओं में प्रोत्साहित किया जा सके। राजस्थान को अग्रणी राजस्थान बनाने की लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसको ध्यान में रखते हुए एक सशक्त एवं मजबूत युवा नीति का निर्माण किया जाए।
वहीं जिला युवा अधिकारी के रिक्त पड़े पदों पर जल्द ही विज्ञप्ति निकाली जाए। ब्लॉक स्तर पर युवा संवाद केंद्र की स्थापना की जानी चाहिए। इससे ब्लॉक स्तर पर युवा राजस्थान की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं करियर काउंसलिंग की सुविधा पा सकेंगे। सरकारी विद्यालयों में उच्च गुणवत्ता युक्त खेल मैदान और शारीरिक शिक्षक नियुक्त हो। जिससे राजस्थान प्रदेश आने वाले समय में खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत एवं अपने प्रदेश का नाम रोशन कर सके।
इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राज्य मंत्री के. के. बिश्नोई, अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, सचिव युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भवानी सिंह आदि आदि मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version