Home crime बिना ई-रवन्ना अवैध खनन सामग्री परिवहन करता ट्रक किया जब्त

बिना ई-रवन्ना अवैध खनन सामग्री परिवहन करता ट्रक किया जब्त

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) के निर्देश पर हुई कार्यवाही
विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव द्वारा शुक्रवार को बिना ई-रवन्ना अवैध खनन सामग्री से भरे हुए ट्रक को जब्त करवाया गया।
रमेश देव ने बताया कि शोभासर-नाल रोड पर विजिट के दौरान उन्होंने यहां से एक ट्रक गुजरते हुए देखा। जांच करने पर ट्रक के साथ ई-रवन्ना नहीं पाया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पुलिस और खान विभाग के सहयोग से इसे सीज करवाया। इसे नाल पुलिस थाने को सौंप दिया गया है तथा खान विभाग द्वारा इसके विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध खनन, ओवरलोड और नियम विरुद्ध परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version