लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
भुसावर। नाकाबंदी के दौरान खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को दिया अंजाम। गाड़ी लूट कर भाग रहे 3 आरोपियों को लिया हिरासत में, आरोपियों से गाड़ी को किया बरामद। खाटू श्याम जी से कार लूटकर भागने की सूचना पर करवाई गई थी नाकाबंदी। नेशनल हाईवे के जयपुर ,भरतपुर सड़क मार्ग पर कार्रवाई को दिया गया अंजाम। खेड़ली मोड थाना पुलिस ने अलसुबह कार्रवाई। गाड़ी किराए पर लेकर ड्राइवर को रास्ते में पटक कर, गाड़ी को लूटने का बताया जा रहा है मामला।
