लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। शहर के तंबोलियों के मोहल्ले में स्थितम महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ को पोष बड़े का भोग लगाया गया। पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष मुन्नी देवी पटवा ने बताया कि मोहल्ले वासियों द्वारा शिव परिवार भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, गणेश जी व नन्दी को हलवा, पूडी, पकौड़ी का भोग लगाकर भक्तों को पंगत पर प्रसादी जमाई गई। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ की भव्य झांकी सजाई गई। महिला मंडल द्वारा इस अवसर पर भजन कीर्तन किए गए एवं भगवान भोलेनाथ को भजनों से रिझाया गया। महाआरती के साथ आयोजन का समापन हुआ। इस अवसर पर बडी संख्या मे महिला-पुरुष भक्त उपस्थित थे।
