Home latest भीलवाड़ा शाखा ने मनाया धूमधामसे आईसीएआई का 77वां स्थापना दिवस

भीलवाड़ा शाखा ने मनाया धूमधामसे आईसीएआई का 77वां स्थापना दिवस

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

आईसीएआई सदैव गुणवत्ता, नैतिकता एवं सेवा के सिद्धांतों पर कार्य करता आया है: सीए निर्भीक गांधी

वरिष्ठ सीए सदस्यों का किया सम्मान, रक्तदान शिविर में हुआ 105 यूनिट रक्त एकत्रित

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की स्थापना 1 जुलाई 1949 को भारत सरकार के अधिनियम द्वारा की गई थी। इस अवसर पर आईसीएआई का 77वां स्थापना दिवस भीलवाड़ा शाखा द्वारा पूर्ण श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। शाखा अध्यक्ष सीए आलोक सोमानी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इसके पश्चात चार्टर्ड एकाउंटेंसी पेशे में दशकों से योगदान देने वाले वरिष्ठ सीए सदस्य सीए सुभाष समदानी, सीए कमल किशोर मोदी एवं सीए एनके जैन का सम्मान किया गया।

उन्हें चांदी का सिक्का, नारियल, उपरना एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर आदरपूर्वक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओस्तवाल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक सीए प्रवीण ओस्तवाल एवं सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) के सदस्य सीए निर्भीक गांधी का स्वागत किया गया। अपने संबोधन में सीए आलोक सोमानी ने कहा, “आईसीएआई न केवल देश के वित्तीय अनुशासन का स्तंभ है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हम भाग्यशाली हैं कि हम इस संस्था के सदस्य हैं। भीलवाड़ा शाखा सदैव सदस्यों एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु कार्य करती रहेगी।

रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त एकत्रित
रक्तदान प्रभारी सीए नवीन काकानी, सीए आलोक पलोड़ एवं सीए प्रदीप सोमानी, अंकित लखोटिया ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर में सीए सदस्यों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कुल 105 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
सीए स्पोर्ट्स के विजेताओ को किया सम्मानित
शाखा सचिव सीए अक्षय सोडानी ने जानकारी दी कि, “जून माह में आयोजित सीए स्पोर्ट्स महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं जैसे बॉक्स क्रिकेट, बैडमिंटन, कैरम, चेस आदि का सफल आयोजन हुआ। सभी विजेताओं, उपविजेताओं एवं प्रतिभागियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनमें आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version