Home accident भरतपुर में डंपर की ब्रेक फेल, दो कारों और बाइक को मारी...

भरतपुर में डंपर की ब्रेक फेल, दो कारों और बाइक को मारी टक्कर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

– बाइक सवार गंभीर घायल, आधा घंटा लगा जाम

भरतपुर। शहर के सेवर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब मिट्टी भरकर जा रहे एक डंपर की अचानक ब्रेक फेल हो गई। अनियंत्रित डंपर ने आगे चल रही दो कारों और एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मौके पर पहुंची सेवर थाना पुलिस ने तत्काल आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर तेज रफ्तार में था और जैसे ही उसने ब्रेक लगाई, गाड़ी की ब्रेक फेल हो गई। डंपर चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने चल रही दो कारों और एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और करीब 30 मिनट तक लंबा जाम लगा रहा। सूचना मिलते ही सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायल को अस्पताल भिजवाया। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर सड़क को खाली करवाया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version