Home latest भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिन पर फल वितरण एवं केक काटकर मनाया...

भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिन पर फल वितरण एवं केक काटकर मनाया कार्यक्रम

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

कठूमर (अलवर) | संजीव बंसल

आज प्रातः 9 बजे भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कठूमर में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मरीजों एवं उपस्थित लोगों को फल वितरित किए गए।

इसके पश्चात कठूमर स्थित सुभाष फार्मेसी एवं मेडिकल स्टोर पर केक काटकर जन्मदिन धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयप्रकाश दीक्षित, जिला महासचिव महेंद्र धवन, जिला सचिव राकेश शर्मा, जिला सचिव एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिब्बू राम गुर्जर, बनवारी जी ठेकेदार (हुल्याना), पंचायत समिति सदस्य महेंद्र सैनी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पारस जी, सोनू सोती सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने भंवर जितेंद्र सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। पूरा आयोजन उत्साह और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version