Home education भगवान श्रीराम केभव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्ष गांठ महाआरती...

भगवान श्रीराम केभव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्ष गांठ महाआरती के साथ मनाई

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बारां, शाहबाद। (आदर्श भार्गव) विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय समरानियां में अयोध्या में बनाए गए भव्य दिव्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ द्वादशी के निमित्त विद्यालय में महा आरती का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम वर्मा ने बताया कि राम राष्ट्र की संस्कृति है राम राष्ट्र के प्राण है।
राम मंदिर बनाने का मतलब भारत का नवनिर्माण है। श्री अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ “प्रतिष्ठा द्वादशी” का यह ऐतिहासिक दिन भारतीय संस्कृति, आस्था और विश्वास का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और हम उनके मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, एकता और समरसता का वातावरण बना सकें। इस पावन अवसर पर हम सभी मिलकर राष्ट्र की समृद्धि और वैभव की कामना करते हैं।
और बताया कि आज हम सभी को संकल्प ले की आज आप सभी अपने अपने घर में भगवान श्रीराम दरबार के समक्ष एक दीपक अवश्य जलाएंगे।
महाआरती में आज विद्यालय के आचार्य चेतन कुमार मेहता सुनील सेन , धनराज मेहता, रणजीत कुशवाह,वंदना प्रमुख आजाद ओझा दिनेश कुमार प्रजापति सुनील कुमार ओझा राकेश कुमार विश्वास, दीदियों में पूनम कुमारी मेहता ,वंदना मंडल, भावना मेहता वंदना शिवहरे, पूर्ति मेहता, प्रीती मेहता गुड़िया वर्मा ,मोनिका मेहता आदि दीदियों के द्वारा महा आरती की ओर भजन किए गए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version