लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गुरुग्राम में हुई बैठक, देशभर के मेला आयोजक एक मंच पर आए
भीलवाड़ा / गुरुग्राम (पंकज पोरवाल)। देश के विभिन्न राज्यों में पारंपरिक मेलों का आयोजन करने वाले मेला आयोजकों ने गुरुग्राम में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान भारतीय मेला एसोसिएशन के गठन की घोषणा की। इस अवसर पर राजस्थान के सतपाल सिंह को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। साथ ही अन्य पदाधिकारियों का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया।
अब तक देशभर में मेला आयोजन से जुड़े लोग राष्ट्रीय स्तर पर असंगठित थे। यह पहला अवसर है जब मेला आयोजकों ने अपने हितों की रक्षा, साझा समस्याओं के समाधान और पारंपरिक मेलों के संरक्षण एवं विकास के लिए एक राष्ट्रीय संगठन का गठन किया है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन
एसोसिएशन की कार्यकारिणी में—
-
विकास सिंह (पंजाब) — राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
-
जगराम गुर्जर (राजस्थान) — राष्ट्रीय महासचिव
-
योगेश कुमार शर्मा (हरियाणा) — राष्ट्रीय संगठन मंत्री
-
फाजिल भाई खमासा (महाराष्ट्र) — महामंत्री
नियुक्त किए गए।
उपाध्यक्ष एवं सह सचिव
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर—
-
रविन्द्र कपूर मेगी (उत्तर प्रदेश)
-
कुणाल भट्ट (गुजरात)
-
अनिल बत्तरा (हरियाणा)
-
साहिल वर्मा (जम्मू-कश्मीर)
-
सिकन्दर यादव (छत्तीसगढ़)
-
अंकुश सेठी (पंजाब)
-
अरशद खान (उत्तर प्रदेश)
-
सुनील सिंह (दिल्ली)
-
नरेश लश्करी (मध्यप्रदेश)
-
वकील अहमद खान (महाराष्ट्र)
को नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय सह सचिव के रूप में—
-
परेश जे. भट्ट (गुजरात)
-
जतिन कुमार (हिमाचल प्रदेश)
-
रमनजीत सिंह खुराना (हरियाणा)
-
एम.एम. दीवान उर्फ मयूर भाई (गुजरात)
का चयन किया गया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में—
-
गगनदीप सिंह (पंजाब)
-
लालू शर्मा (छत्तीसगढ़)
-
अमीर भाई शेख (गुजरात)
-
सलमान कुरैशी, जमशेद कुरैशी, साजिद मलिक (उत्तर प्रदेश)
-
पवन वर्मा (पंजाब)
को शामिल किया गया।
पारंपरिक मेलों के संरक्षण और नवाचार पर मंथन
बैठक में गुजरात, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के मेला आयोजकों ने अपनी समस्याएं रखीं। साथ ही पारंपरिक मेलों को बढ़ावा देने, उनमें नवाचार लाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
प्रारंभ में संगठन का नाम राष्ट्रीय मेला एसोसिएशन संघ रखने का प्रस्ताव था, लेकिन सदस्यों के सुझाव पर सर्वसम्मति से इसका नाम बदलकर भारतीय मेला एसोसिएशन रखा गया।
