Home latest भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर जयपुर दक्षिण देहात जिला कार्यकर्ताओं की...

भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर जयपुर दक्षिण देहात जिला कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर,। (रूपनारायण सांवरिया)
भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर जयपुर दक्षिण देहात जिला कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयेाजित की गई। बैठक में पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र कुमार गहलोत ने कहा कि भाजपा के अपने स्थापना दिवस पर बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र और प्रदेश भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस सेवा सप्ताह के दौरान सफाई अभियान, वृक्षारोपण अभियान, रात्रि चौपाल, गांव—बस्ती चलो अभियान, भाजपा ध्वज के साथ यात्रा निकालने के अलावा कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा।


भाजपा स्थापना दिवस को विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग कार्यक्रम कर सेवा सप्ताह के रूप में मनाएंगी।
भाजपा दक्षिण देहात ​जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक, वक्फ संशोधन विधेयक, एक राष्ट्र एक सब्सक्रिप्शन,आयकर छूट सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपए करने जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के कई निर्णय राजनीतिक और सामाजिक विमर्श की गतिशीलता को बदलने की क्षमता रखते हैं। महाकुंभ का आदर्श आयोजन कर आम भारतीय जनमानस को एक सूत्र में पिरोने का काम किया गया। भाजपा सभी वर्गों,सभी समाजों को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।
बैठक में जयपुर दक्षिण देहात जिला प्रभारी विमल अग्रवाल, बस्सी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी चंद्र मोहन मीना, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक शिवजी राम कुमावत, जिला महामंत्री हरिमोहन शर्मा, जिला मंत्री एवं कार्यक्रम सह संयोजक हेमन्त मीना सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,मंडल संयोजक,मंडल सह संयोजक सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version