Home latest भाजपा प्रदेश का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम, बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री और...

भाजपा प्रदेश का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम, बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री और अध्यक्षता करेंगे प्रदेशाध्यक्ष

0

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने होली स्नेह मिलन कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सफल आयोजन के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर,। (रूपनारायण सांवरिया)
भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में शनिवार सुबह 11 से 4 बजे तक अपेक्षित प्रतिनिधियों का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि टोंक रोड स्थित इंटरटेनमेंट पैराडाइज के सेंट्रल हॉल में आयोजित होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का निरीक्षण किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी और व्यवस्था टोली प्रमुख उपस्थित रहें।

भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मदन राठौड़ की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी, वहीं शेखावाटी के लोक कलाकार धमाल, घुमर, गींदड जैसे नृत्यों पर प्रस्तुति देंगे। कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, मुकेश दाधीच, नाहर सिंह जोधा, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, सह कोषाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, वासुदेव चावला, भूपेंद्र सैनी, डॉ महेंद्र कुमावत, अजित मांडण, मिथिलेश गौतम, स्टेफी चौहान, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल समेत अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय मोर्चा पदाधिकारी, प्रदेश कोर कमेटी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य, प्रदेश प्रवक्ता- पैनेलिस्ट, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश विभाग संयोजक-सह संयोजक, प्रकोष्ठ संयोजक-सह संयोजक, प्रदेश संगठन पर्व चुनाव अधिकारी, सह अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रदेश परिषद सदस्य, कलस्टर प्रतिनिधि, विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद, सांसद प्रत्याशी, पूर्व विधायक, बोर्ड चेयरमैन, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, महापौर, उप महापौर, सभापति, उपसभापति, पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष स्थानीय निकाय, प्रधान और डेयरी एवं सहकारिता अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

Previous articleशीतला सप्तमी मनाई
Next articleटाटा आईपीएल 22 और 23 मार्च को धरणीधर खेल मैदान में
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version