लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बहनों के जोश और जज्बे को किया सलाम
राष्ट्र के प्रति डोटासरा का अभी जागृत नहीं हुआ स्वाभिमान, इस घडी में राष्ट्र के साथ खड़ा होना चाहिए विपक्ष :— मदन राठौड़
जयपुर,।(रूपनारायण सांवरिया) जयपुर की टोंक रोड स्थित वाटिका क्षेत्र में शुक्रवार को भव्य “सिंदूर तिरंगा यात्रा” निकाली गई। यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शामिल हुए। राठौड़ के साथ पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, सरकार के मंत्री झाबर सिंह खर्रा, बगरू विधायक डॉ. कैलाश वर्मा, स्टेफी चौहान, अपूर्वा सिंह, जिला प्रमुख रमा चौपड़ा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधिगण, मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता ने यह दिखा दिया है कि भारत की सेना न केवल अपने नागरिकों की रक्षा में सक्षम है, बल्कि आतंक के अड्डों को नेस्तनाबूद करने में भी पूरी तरह सक्षम है। पहलगाम में हमारी बहनों पर हुए हमले का जिस तरह से जवाब भारतीय सेना ने दिया है, वह गर्व की बात है। इसी गौरव और सम्मान को आगे बढ़ाते हुए बहनों ने सिंदूर तिरंगा यात्रा निकाली है, जो राष्ट्रप्रेम और समर्पण का प्रतीक है। वहीं दूसरी ओर कांगेस के नेता डोटासरा है, जिनका राष्ट्र के प्रति स्वाभिमान अभी जागृत नहीं हुआ। देश के मामले में राष्ट्र प्रथम की भावना सभी के मन में होनी चाहिए। आतंक के खिलाफ भारत की इस जंग में देश एकजुट है और विपक्ष को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा होना चाहिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद के खिलाफ ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। पहलगाम में हमारी बहनों पर हमले के जवाब में सेना ने न केवल हमलावरों को मार गिराया, बल्कि उनके आतंकी प्रशिक्षण केंद्रों को भी ध्वस्त कर दिया। इस साहसिक कार्य को सलाम करते हुए देशभर में सिंदूर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम नहीं है, इसमें सभी लोगों को शामिल होना चाहिए।