Home latest भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संघर्ष और त्याग की बदौलत पार्टी पहुंची...

भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संघर्ष और त्याग की बदौलत पार्टी पहुंची राष्ट्रीय राजनीति के शिखर पर :— मदन राठौड़

0

 

भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड, सीएम भजनलाल शर्मा ने पार्टी ध्वज का किया आरोहण

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर,।(रूपनारायण सांवरिया) ”सेवा ही संगठन” के ध्येय पथ पर अग्रसर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी के गौरवशाली ध्वज का आरोहण किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और सीएम शर्मा ने भाजपा की विकास गाथा आधारित भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन कर पार्टी के राष्ट्र निष्ठ एवं लोकनिष्ठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा के स्थापना दिवस और रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के इस विशेष दिवस पर उन सभी महान विभूतियों को कृतज्ञता पूर्वक नमन करता हूँ, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इसे राष्ट्रीय राजनीति के शिखर पर पहुँचाया है। अब हम सभी को राजस्थान में हर पांच साल बाद सरकार बदलने के मिथक को तोड़ते हुए ​फिर से भाजपा की सरकार बनानी है, इस दिशा में धरातल पर कार्य करना है।

विधायक कार्यालय पर नगर निगम वार्ड परिसीमन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ हुआ विचार विमर्श

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा के स्थापना दिवस में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर जाकर आम नागरिकों को भाजपा के समर्थक बनाए और आमजन तक केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ पहुंचाने में मदद करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हर वर्ग, हर समुदाय के​ कल्याण एवं उत्थान के लिए योजनाएं बना रहे है, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है इन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के ​साथ जरूरतमंद को उसका लाभ दिलाया जाए। बूथ स्तर की समितियों के सम्मेलन के दौरान हमारे कार्यकर्ता घर—घर जाकर भाजपा का झंडा फहराएं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वि​कसित राजस्थान के सपने को साकार करने की दिशा में अपना दूसरा बजट पेश किया। इस बजट में समृद्ध राजस्थान, विकसित राजस्थान के लिए कार्ययोजनाएं तैयार की गई। हमें राजस्थान में विकास के नए आयाम ​स्थापित करने है। भाजपा के कार्यकर्ता ने बहुत संघर्ष किया है और इसी संघर्ष के बदौलत हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गए। मेरा प्रदेशवासियों से आह्वान है कि वो गुण—अवगुण के आधार राजनीतिक पार्टी का निर्णय करें।


भाजपा के स्थाप​ना दिवस कार्यक्रम में भाजपा की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका गुर्जर, सांसद मंजू शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, मोतीलाल मीणा, सरदार अजयपाल सिंह, महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, अजीत मांढण, अनन्तराम विश्नोई, स्टेफी चौहान, भूपेंद्र सैनी,भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल, विधायक गोपाल शर्मा, मेयर कुसुम यादव, उप महापौर पुनीत कर्नावट, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, सह प्रभारी भवानी शंकर शर्मा, रजनीश चनाना भाजपा के विभाग, मोर्चा, प्रकोष्ठों के संयोजक, सह संयोजक और अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आरएएस ज्योत्सना खेड़ा और आरएफएस योगेश वर्मा ने रचाई दहेज मुक्त शादी ,दिया समाज को संदेश

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version