Home latest बेनी प्रसाद कटारिया जालौर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी आब्जर्वर ...

बेनी प्रसाद कटारिया जालौर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी आब्जर्वर नियुक्त

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस द्वारा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने की दिशा में विधानसभा ऑब्जर्वर_ समन्वयक प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा बस्सी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद कटारिया को जालौर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी _ आब्जर्वर नियुक्त किया है।
कटारिया पूर्व में दो बार लगातार जिला परिषद सदस्य रहे हैं एवं गहलोत सरकार में पुनर्वास बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं।
कटारिया ने नियुक्ति के बाद बताया कि प्रभार क्षेत्र जालौर विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के साथ मंडल स्तर तक एवं बुथ स्तर तक बैठक आयोजित कर संगठन को गति प्रदान करने का प्रयास करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version