Home accident बेंगलुरु स्टील मार्केट में भीषण आग, राजस्थान के 5 लोगों की मौत

बेंगलुरु स्टील मार्केट में भीषण आग, राजस्थान के 5 लोगों की मौत

0

 

बेंगलुरु  भीषण आग, राजस्थान के 5 लोगों की मौत

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बेंगलुरु। स्टील मार्केट क्षेत्र में शुक्रवार देर रात लगी भीषण आग ने तांडव मचा दिया। इस दर्दनाक हादसे में राजस्थान के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में जालोर जिले के 2 बिजनेसमैन शामिल हैं। वहीं, भीनमाल के रहने वाले एक व्यापारी की पत्नी और दो मासूम बेटे भी जिंदा जल गए।

हादसे का सिलसिला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के समय अचानक बिल्डिंग में आग भड़क उठी। लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि लोग खुद को बाहर निकाल भी नहीं पाए। रानीवाड़ा निवासी एक बिजनेसमैन की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई।

दमकल विभाग की कई गाड़ियां पूरी रात आग बुझाने में जुटी रहीं, लेकिन आग की भयावहता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार सुबह तक बिल्डिंग धधकती रही।

राजस्थान में मातम

इस हादसे ने जालोर और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय लोगों और व्यापारिक समुदाय ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

जांच के आदेश

प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। हादसे के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version