Home crime बरखेड़ा सरकारी स्कूल में चोरी की वारदात सीसीटीवी में

बरखेड़ा सरकारी स्कूल में चोरी की वारदात सीसीटीवी में

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
चाकसू से सत्यनारायण चांदा
चाकसू ।   खबर चाकसू के बरखेड़ा से है जहां चोरों के हौसले इतने बुलंद हो रहे हैं कि एक स्कूल में दो बार चोरी की घटना को अंजाम देने की बावजूद पुलिस उन्हें उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही। बरखेड़ा स्कूल के प्रधानाध्यापक ने दो बार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर दी लेकिन चौरी की वारदात थमने नहीं ले रही । स्थानीय ग्रामीणों ने गुहार लगाकर पुलिस से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।  आखिरकार विद्या के मंदिर में कब तक चलेगी ऐसी चोरी की वारदाते। शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव के सरकारी स्कूल मैं चोरी की सीसीटीवी फुटेज भी स्थानीय पुलिस थाने को प्राप्त कराई गई है जिसमें कर आराम से टीवी और अन्य सामान इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी करके ले जा रहा है। उसके बावजूद भी पुलिस के हाथ अभी खाली है शिवदासपुरा थाना इलाके में आए दिन लूटपाट और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है कुछ दिन पहले भी रात्रि में एक व्यापारी से रात्रि 9:30 बजे विधानी चौराहे पर अज्ञात बदमाशों ने कार को टक्कर मार कर ₹50000 छीन लिए थे, जिसका मुकदमा दर्ज करने में भी पुलिस ने दो दिन लगा दिए थे ,अभी तक वे लुटेरे भी गिरफ्त में नहीं आए हैं । इलाके में इस तरह की घटनाएं बढ़ने के बावजूद पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने में विफल ही रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version