लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
प्रियंका माहेश्वरी, प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़ जिले के बरडिया गांव में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुख्य मार्ग पर खड़ी एक बलेनो कार के पास अचानक विद्युत पोल गिर गया। गनीमत रही कि पोल गाड़ी पर नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से कार टकरा गई। टक्कर के बाद पोल गिर पड़ा, लेकिन सौभाग्य से गाड़ी के ऊपर नहीं गिरा। इस वजह से कार सवार लोग और आसपास के राहगीर सुरक्षित बच गए।
ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि पुराने और जर्जर विद्युत पोलों की मरम्मत कर उन्हें मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।