लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
लूणी नदी बचाओ संघर्ष समिति के तत्ववधान मे जन आक्रोश रैली का हुआ आयोजन
रालोपा सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल, इंदिरा देवी बावरी, रालोपा कार्यकर्त्ता सहित हजारों की संख्या मे क्षेत्रवासी दे रहे धरना
नागौर, रियाँबड़ी। उपखण्ड मुख्यालय के परशुराम सर्किल पर क्षेत्र वासियो ने बजरी लीज निरस्त कराने की मांग को लेकर 13 दिनों से कर रहे धरना प्रदर्शन।13 दिनों से कार्मिक भुख हड़ताल है जारी।जन आक्रोश रैली मे नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जनता को सम्बोधित करते हुआ कहा की रियाँबड़ी की जनता ने लूणी नदी के क्षेत्र मे अंगोर, गोचर और औरण को बचाने के लिए इतना बड़ा संघर्ष किया है।
तहसीलदार ने DSR सर्वें रिपोर्ट गलत बनाकर भेजदि जिसके परिणाम स्वरूप सरकार द्वारा गलत बजरी लीज जारी की गईं है। इस सर्वें रिपोर्ट की जाँच करवाकर सही रिपोर्ट तैयार करने की बात कही। लूणी नदी क्षेत्र मे तीस हजार पेड़ो की कटाई से जहाँ पर्यावरण को नुकसान हुआ है। लूणी नदी का स्वरूप बंजर हो गया। लूणी नदी क्षेत्र मे बजरी लीज धारियों ने 3 मीटर की लीज का 30 मीटर तक बजरी का खनन कर दिया।अच्छी बारिश होने के बावजूद भी क्षेत्र के कुओ का जलस्तर नहीं बढ़ा। लूणी नदी क्षेत्र के अंगोंर, गोचर, औरण क्षेत्र मे बजरी लीज को निरस्त करने की मांग की है।
प्रतिनिधि मण्डल ने प्रशासन से वार्ता की जिसमे अब तक जो खनन हुआ उसका ड्रोन सर्वें, बजरी कांटे के स्टॉक का नाप चोप नहीं होता तब तक स्टॉक को खुर्द बुर्द नहीं करने, बिना नंबरों की कोई भी गाड़ी नहीं निकलेगी। सभी बिन्दुओ पर बनी सहमति।लूणी नदी क्षेत्र के आलनियावास से जसनगर तक लूणी नदी क्षेत्र मे वृक्षारोपण किया जायेगा। बजरी लीज की आपत्ति की बैठक मे उपखण्ड स्तरीय अधिकारियो पर SOG से जाँच करवने की मांग की है।चार चेक पोस्ट बनाकर सीसी टीवी कैमरे लगाने की मांग पर बनी सहमति। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल जिंदाबाद के लगे नारे। नागौर CEO, ADSP सुमित शर्मा,SDM सुरेश के एम,डेगाना CO जयप्रकाश बेनीवाल,पादुकलां SHO भारमल सहित पुलिस जवान मौजूद रहे।