लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क | भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)
माहेश्वरी वूमेंस एंड स्पोर्ट्स क्लब, भीलवाड़ा ने बचपन की यादों को फिर से जीने के उद्देश्य से एक अनूठे कार्यक्रम — “बैक टू बचपन (ठंबा जव ठंबीचंद)” का आयोजन किया। इस मनोरंजक आयोजन में क्लब की सदस्याओं ने फन गेम्स, इनडोर और आउटडोर खेलों में भाग लेकर अपने बचपन के सुनहरे पल याद किए।
चेयरपर्सन निशा सोनी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने का संदेश देना था। आयोजन के दौरान संध्या आगीवाल, नीलम माहेश्वरी, लीना कोठारी, शिला दरगढ़ और किरण झंवर ने विभिन्न खेलों का संचालन किया, जिनमें आंखों पर पट्टी बांधकर खेल, रिंग डालना, रस्सीकूद, कंचे और पांच पत्थर जैसे पारंपरिक खेल शामिल थे।
रस्सीकूद प्रतियोगिता में सोनू कोगटा प्रथम, अर्चना समदानी द्वितीय और मोना डाड तृतीय रहीं। वहीं समय पर आने वाली सदस्याओं में चेतना जागेटिया और मधु काबरा को विशेष पुरस्कार दिया गया।
डायरेक्टर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन सोनल माहेश्वरी ने बताया कि सभी सदस्याओं ने खेलों का भरपूर आनंद लिया और अपने स्कूली दिनों की यादें ताजा कीं।
प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा और जिला अध्यक्ष प्रति लोहिया ने कहा कि “खेल न केवल शरीर को सक्रिय रखते हैं, बल्कि मन को प्रसन्न और जीवन को संतुलित बनाते हैं।”
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्याओं ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर अपनी खुशी और गर्व व्यक्त किया तथा आयोजक टीम को शानदार कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया।
