लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पादूकलां।
कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में बाबा रामदेव जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर पुराने पुलिस थाना रोड स्थित मेघवालों का मोहल्ला और कुम्हार मोहल्ला के बाबा रामदेव मंदिरों को दूधिया एवं रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया।
भजन संध्या का आयोजन
जयंती की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा के भजनों का आनंद लिया।
विशेष पूजा-अर्चना और प्रसाद
सोमवार को परंपरानुसार विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। साथ ही बाबा रामदेव को खीर-चूरमा का भोग लगाया जाएगा और महाप्रसाद का वितरण होगा।
भक्तों की आस्था
दूर-दराज से आए भक्तों ने रामसापीर धाम व अन्य मंदिरों में धोक लगाकर बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।
