Home latest असिस्टेंट नर्सिंग ऑफीसर अशोक जोशी का किया सम्मान

असिस्टेंट नर्सिंग ऑफीसर अशोक जोशी का किया सम्मान

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में मानवीय योगदान देने के लिए, असिस्टेंट नर्सिंग ऑफीसर अशोक जोशी का किया सम्मान 

भरतपुर | चिकित्सा के क्षेत्र में मानवीय व उल्लेखनीय योगदान देने के लिए असिस्टेंट नर्सिंग-ऑफीसर अशोक जोशी का कृष्णा नगर, भरतपुर स्थित उनके निज निवास पर, श्री ब्राह्मण सभा भरतपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी कौशलेश शर्मा के नेतृत्व मे साफा, माला, दुपट्टा एवं श्री बांके बिहारी जी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया | इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की ओर से भी अशोक जोशी का सम्मान किया गया एवं उनके दीर्घायु जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की |

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कौशलेश शर्मा ने बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में आपकी सेवाऐं गरीबों के लिए मददगार रही हैं उन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में विशेष योग्यता रखने वाले असिस्टेंट नर्सिंग ऑफीसर अशोक जोशी के सेवा कार्य-व्यवहार की भी प्रशंसा की | अशोक जोशी ने उपस्थित शुभचिंतकों को चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में इसी तरह योगदान देते रहने का भरोसा दिलाया | कार्यक्रम में श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी कौशलेश शर्मा, समता आंदोलन के जिलाध्यक्ष केदार पाराशर, समाजसेवी संजय शर्मा, सर्वशक्ति मित्र मण्डल फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष नेमीचंद मुद्गल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा जती,सेवानिवृत्ति सहायक लेखााधिकारी ईश्वरीप्रसाद शर्मा, अन्नपूर्णा रसोई के संचालक विष्णुदत्त शर्मा, सेवानिवृत्ति सहायक अभियंता इंजी. देवकीनन्दन शर्मा, श्री ब्राह्मण सेवा समिति तिलक नगर के वरिष्ठ सदस्य पंडित बनवारीलाल शर्मा, एलआईसी के लालचंद शर्मा, राजस्थान रोडवेज संघ के संभागध्यक्ष दिनेश शर्मा जघीना, मानवाधिकार सुरक्षा सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज, समाजसेवी देवेंद्र मोहन तिवारी, सेवानिवृत्त अमीन रामेश्वर प्रसाद शर्मा, समता आंदोलन के अशोक शर्मा सारस, समाजसेवी महेश चिचाना सारथी, सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश सिंघल सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे | कार्यक्रम की समाप्ति पर अशोक जोशी ने सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version