Home latest  अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला,  – “लोकतंत्र को कमजोर किया...

 अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला,  – “लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है”

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जोधपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को जोधपुर दौरे के दौरान केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने दल-बदल की राजनीति को लेकर भी तीखी टिप्पणी की।

गहलोत ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों पर लगातार खतरा बढ़ रहा है और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के दल बदलने की घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में विधायक और सांसद अपनी पार्टियां छोड़ रहे हैं, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “जिस तरह लगातार विधायक और सांसद दल बदल रहे हैं, वह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। जनप्रतिनिधि इस तरह बिकाऊ नहीं होने चाहिए।”

उन्होंने दावा किया कि यदि समय रहते युवा और आम जनता लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए जागरूक नहीं हुई तो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

मीडिया से बातचीत के दौरान गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए जनता की सक्रिय भागीदारी और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा आवश्यक है।

गौरतलब है कि अशोक गहलोत जोधपुर दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे हैं, जहां उन्होंने समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version