लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उनियारा ब्लॉक में कक्षा 9 से 12 की गुरुवार से प्रारंभ होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रश्न पत्रों का वितरण किया गया।
ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सीताराम मीना ने बताया कि परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए ब्लॉक शिक्षा कार्यालय द्वारा विभिन्न विद्यालयों को प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। ब्लॉक के कुल 76 सरकारी और निजी विद्यालयों को प्रश्न पत्र वितरित किए गए।
प्रश्न पत्र वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित रखने हेतु राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा मीना, पीईईओ बालिथल रामप्रसाद मीना, देवली पीईईओ हरिपाल मीना, वरिष्ठ अध्यापक ललित शर्मा, फईमुल्ला सहित विद्यालय स्टाफ को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि वितरण कार्य बिना किसी अव्यवस्था के संपन्न हो सके।
