Home latest अरावली पर संकट गहराया, मंत्री की मौजूदगी में गूंजे ‘अरावली बचाओ’ के...

अरावली पर संकट गहराया, मंत्री की मौजूदगी में गूंजे ‘अरावली बचाओ’ के नारे

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय खनन माफिया के लिए वरदान साबित होगा: संयम लोढ़ा**
शिवगंज। राजस्थान की जीवनरेखा कही जाने वाली अरावली पर्वतमाला अस्तित्व के अब तक के सबसे बड़े संकट से गुजर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने रविवार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अब भी संगठित संघर्ष नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ियों को पानी, जंगल और स्वच्छ पर्यावरण केवल किताबों में ही देखने को मिलेगा।
वे मारवाड़ मीणा समाज सेवा संस्थान द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय प्रतिभावान सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी की मौजूदगी में आयोजन स्थल पर ‘अरावली बचाओ–राजस्थान बचाओ’ के नारे जोरदार तरीके से गूंजे।
100 मीटर वाली परिभाषा से अरावली का भविष्य खतरे में
लोढ़ा ने हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि 100 मीटर से ऊंची पहाड़ियों को ही अरावली मानने का निर्णय राज्य के पर्यावरण के लिए विध्वंसकारी होगा।
उन्होंने बताया कि अरावली की लगभग 90% पहाड़ियां 100 मीटर से कम ऊंचाई की हैं, ऐसे में यह फैसला खनन माफियाओं के लिए खुली छूट और राजस्थान के पर्यावरण के लिए अभिशाप साबित होगा।
राजस्थान की पर्यावरणीय ढाल है अरावली
लोढ़ा ने कहा कि अरावली पर्वतमाला का 80 प्रतिशत हिस्सा राजस्थान में है और यह
थार के रेगिस्तान की रेत को रोकने,
भूजल रिचार्ज करने,
तापमान नियंत्रण और जलवायु संतुलन
जैसे महत्वपूर्ण कार्य करती है।
उन्होंने चेताया कि अरावली के क्षरण के बाद
भूजल स्तर तेजी से गिरेगा,
तापमान बढ़ेगा,
बीमारियां बढ़ेंगी,
और अंततः लोगों को पलायन करना पड़ेगा।
“यह सिर्फ पहाड़ नहीं—राजस्थान के अस्तित्व का सवाल”
लोढ़ा ने इसे केवल पर्यावरणीय मुद्दा नहीं बल्कि राजस्थान के अस्तित्व का प्रश्न बताया।
उन्होंने मीणा समाज से आह्वान किया कि जल, जंगल और जमीन के पारंपरिक रक्षक के रूप में इस संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाएं।
नरेगा को कमजोर करने के प्रयास का विरोध
कार्यक्रम में लोढ़ा ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने की मंशा का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि रोजगार ही छिन गया तो ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी और पलायन और बढ़ेगा।
उन्होंने नरेगा को बचाने के लिए जन आंदोलन खड़ा करने की अपील की।
इस मौके पर संयम लोढ़ा ने राज्यमंत्री ओटाराम देवासी और अतिरिक्त मुख्य सचिव कुंजीलाल मीणा के साथ प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version