घटना में प्रयोग मे ली गई कार की जप्त
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,।(आर एन सांवरिया) दौसा जिले की राहूवास थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में करीब 1 महीने से फरार चल रहे दो आरोपी भाइयों सुखलाल मीना पुत्र हरिओम (28) एवं जयराम मीना (30) निवासी मिलक सराय थाना नादौती जिला करोली को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक कार जप्त की है।
एसपी सागर राणा ने बताया कि तोफराम बैरवा निवासी डुंगरपुरीया की ढाणी दुर्जनवास ने एक रिपोर्ट दी थी कि 24 जनवरी की सुबह 11 बजे गोलू गडोरा उसके पुत्र पिंटू कुमार को रास्ते मे कार में बैठा कर ले गया। कुछ देर बाद पिंटू के वाट्स एप नम्बर से कॉल आया। दूसरी ओर से बच्चे की रोने ओर मारपीट की आवाज आ रही थी। फिर गोरव बैरवा निवासी रोडिया की ढाणी सलेमपुरा और गोलू गडोरा ने फोन पर धमकी दे पैसो की मांग की। रिपोर्ट पर थाना राहूवास में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
आईजी जयपुर रेंज अजयपाल लाम्बा व एसपी सागर राणा के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल व सीओ चारूल गुप्ता के सुपरविजन मे टीमें गठित की गई है। इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी राहुवास रजत खींची के नेतृत्व मे टीम का गठन कर तलाश शुरू की गई।
गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन तकनीकी एवं मुखबिर की मदद से तलाश कर आरोपी सुखलाल मीना एवं जयराम मीना को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त कर घटनाक्रम मे प्रयुक्त फोरव्हीलर कार आई 20 जप्त की गई। पूर्व मे मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया जा चुका है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है ।
इस कार्रवाई में एसएचओ रजत खींची सहित हेड कांस्टेबल पप्पू लाल, भगवान सिंह, बत्ती लाल, कांस्टेबल राजेंद्र व देवेंद्र शामिल थे।
