Home latest अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्लॉक स्तरीय होगा आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्लॉक स्तरीय होगा आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सवाई माधोपुर, बामनवास। उपखंड मुख्यालय बामनवास के महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक पट्टी कला परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन होगा। योग दिवस के आयोजन में उपखंड अधिकारी सुनील मीणा ने सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति करने के निर्देश भी दिए है।योग दिवस शनिवार को सुबह 6:30 बजे से 8:00 होगा।

नोडल अधिकारी डॉ शंकरलाल मीणा ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बामनवास परिसर में योग दिवस आयोजन से संबंधित पोस्टर का भी विमोचन किया।जिसमें ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ नंदकिशोर मीणा,चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेशचंद मीणा एवं डॉ मदनमोहन मीणा सहित स्वास्थ्य केंद्र के समस्त कर्मचारी शामिल रहे। सभी को नोडल अधिकारी ने योग के महत्व को विस्तार से बताया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version