Home latest अनएकेडमी बीकानेर सेण्टर में नीट व जेईई के नए बैच सोमवार से

अनएकेडमी बीकानेर सेण्टर में नीट व जेईई के नए बैच सोमवार से

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर । शिक्षा नगरी बीकानेर से कोटा व सीकर की तरह नीट व जेईई में बच्चों का खूब चयन हो रहा है, इस क्रम को जारी रखने के लिए बीकानेर के ही प्रतिष्ठित शिक्षक एमपी सर, जुगल सिंह चारण सर व डॉ. एच.के. सुथार सर की टीम ने अनएकेडमी का बीकानेर में ऑफलाइन सेण्टर का नेतृत्व कर रहे है। अनएकेडमी बीकानेर सेण्टर में नीट व जेईई 2025 के लिए नया 11th, 12th कक्षाओं के बैच आज दिनांक 7 अप्रैल 2025 (सोमवार) से शुरू किये जा रहे है। संस्था के प्रशासनिक निदेशक एमपी सर ने बताया कि कांता खतूरीया कॉलोनी, पीएनबी बैंक के पास स्थित अनएकेडमी बीकानेर सेण्टर में विद्यार्थिंयों को पारिवारिक माहौल में अनुभवी शिक्षकों की टीम द्वारा अध्यापन करावाया जाएगा, इस दौरान स्टूडेण्ट्स के लिए नियमित डाउट क्लासेज, टैस्ट सीरीज, मोटिवेशनल क्लासेज, स्ट्रेस एवं टाइम मैनेजमेंट की विशेष क्लासेज समय समय पर लगायी जाएगी। शैक्षणिक निदेशक जुगल सिंह चारण सर ने बताया की अनएकेडमी बीकानेर सेण्टर में प्रवेश संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए 8690411151 तथा 869041152 मोबाइल नंबर पर सीधे संपर्क किया जा सकता है। प्रबंधन निदेशक और बायोलॉजी विषय के एच.ओ.डि. डॉ. एच.के. सुथार सर ने जानकारी दी कि फिजिक्स विषय के लिए एम पी सर के साथ भवानी शंकर सर, दीपिका सैनी मैम, कैमेस्ट्री विषय में जुगल सर के साथ जाखड़ सर, इरशाद अली सर, बॉटनी विषय में सोनू राठौड़ मैम, जूलोजी विषय डॉ. अनुराधा स्वामी मैम द्वारा अध्यापन कराया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version