भजनलाल शर्मा ने आमेर किले में किया अमेरिकी उपराष्ट्रपति का स्वागत
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर ।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस की जयपुर यात्रा के दूसरे दिन उनका आमेर किले में स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने वेंस को बुके भेंट कर उनके सुखद प्रवास के लिए शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस धर्मपत्नी उषा वेंस एवं बच्चों के साथ सोमवार रात्रि जयपुर पहुंचे थे ।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी भी उपस्थित रहीं। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस सोमवार रात्रि सपरिवार जयपुर पहुंचे थे। वेंस 24 अप्रेल को प्रातः अमेरिका के लिए प्रस्थान करेंगे।