Home latest अहिल्याबाई  की जयंती के उपलक्ष में 15 मई को भाजपा कार्यालय में...

अहिल्याबाई  की जयंती के उपलक्ष में 15 मई को भाजपा कार्यालय में लगाई जाएगी प्रदर्शनी

0

रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष में भाजपा चलाएगी “पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर 300वीं जयंती अभियान” :— वासुदेव चावला

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर,। (रूपनारायण सांवरिया) रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी की ओर से “पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर 300वीं जयंती अभियान” चलाया जाएगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार अभियान के सफल संचालन के लिए प्रदेश स्तरीय टोली गठित की है। भाजपा के प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला को टोली का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। वहीं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा को सह—संयोजक और संजना आगरी, सरोज प्रजापति तथा जगतनारायण जोशी को इस टोली में सदस्य बनाया गया है।

भाजपा प्रदेश मंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक वासुदेव चावला ने बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में भाजपा की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत गुरुवार 15 मई को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन दोपहर 2.00 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ करेंगे। अभियान के तहत बैठकें, गोष्ठियां प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

अभियान के तहत बुधवार को प्रदेश टोली और सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ,सोशल मीडिया संयोजक हिरेंद्र कौशिक, आईटी संयोजक अविनाश जोशी, सोशल मीडिया सह संयोजक अजय विजयवर्गीय, आईटी के सह—संयोजक विकास शर्मा मीडिया से आकाश शर्मा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष जयश्री गर्ग आदि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version