लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सवाईमाधोपुर: पिपलवाड़ा नदी गांव में 9 दिसंबर की रात हुए दुखद हादसे में 14 वर्षीय पूजा और 7 वर्षीय बिट्टू जिंदा जल गई थीं। इस आग से परिवार का छप्पर और 14 बकरियां भी नष्ट हो गई थीं।
इस दुखद घटना के बाद मलारना डूंगर थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आकर मानवता की मिसाल पेश की। SHO राजेश कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने अपने स्तर पर राशि एकत्रित कर 51,000 रुपये नकद परिवार के मुखिया रमेश को दिए। मदद पाकर रमेश के आंसू छलक पड़े।
साथ ही, ग्रामीणों ने भी “मिशन गुड़िया” मुहिम के तहत पीड़ित परिवार की मदद की।
रमेश ने बताया कि अब तक सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। पुलिस और ग्रामीणों की इस पहल ने गांव में इंसानियत और सहयोग की भावना को उजागर किया है।