Home crime अधिशासी अभियंता दीपक मित्तल के कई ठिकानों पर एसीबी की रेड

अधिशासी अभियंता दीपक मित्तल के कई ठिकानों पर एसीबी की रेड

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रितु मेहरा की रिपोर्ट

जयपुर। जयपुर ,उदयपुर ,जोधपुर ,फरीदाबाद में एक साथ एसीबी ने कई ठिकानों पर छापेमारी की है।  दरअसल एसीबी की टीम  ने यह कार्रवाई सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार मित्तल के कई ठिकानों पर एक साथ की है।  दीपक कुमार मित्तल के आधा दर्शन ठिकानों पर एसीबी ने आज सुबह एक साथ रेड मारी है । एसीबी ने न्यायाधीश  से सर्च वारंट लेकर यह रेड की कार्रवाई की है। आरोपी पर अब तक 203% से ज्यादा अवैध संपत्ति बनाने का आरोप है । जयपुर, उदयपुर ,अजमेर और ब्यावर में कुल 16 भूखंडों व और निर्माण में करोड़ों रुपए खर्च करने की बात सामने आई है । फिलहाल एसीबी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है । दीपक कुमार मित्तल पीडब्ल्यूडी में कार्यरत है और इनके खिलाफ एसीबी को कई शिकायतें मिली थी । ऐसे में न्यायालय से सर्च वारंट लेकर आज अल सुबह ही उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है।  छापेमारी की कार्रवाई जारी है और इसमें बड़ा खुलासा हो सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version