Home latest आठ जनवरी तक हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की दूसरी किश्त...

आठ जनवरी तक हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की दूसरी किश्त जमा करनी है

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन संस्था के सचिव हाजी रफीक अहमद गौड़ ने बताया 8 जनवरी 2025 तक तय राशि की दूसरी किश्त जमा करवानी होगी

(अब्दुल सलाम गैसावत) मकराना हज यात्रा 2025 पर जाने वाले हज यात्रियों को अपनी यात्रा मे खर्च के लिए 8 जनवरी 2025 तक तय राशि की दूसरी किश्त जमा करवानी होगी। अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन संस्था के सचिव हाजी रफीक अहमद गौड़ ने बताया कि हज कमेटी के निर्देशानुसार हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए दूसरी क़िस्त जमा करवाने की अंतिम तिथि पहले हज कमेटी ने 16 दिसंबर तय की थी, जिसे बढ़ाकर उसे 30 दिसंबर किया गया था। अब हाजियों की मांग के अनुसार इस बार हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों के लिए रकम जमा करवाने के समय को तीसरी बार 9 दिन और बढ़ाकर 8 जनवरी किया है। रफीक गौड ने बताया कि इसके तहत हाजियों को 1 लाख 542 हजार रुपए की दूसरी क़िस्त जमा करवाकर रसीद लेनी होगी। जिसके लिए वे हज यात्रा खर्च की दूसरी किस्त जमा करवा सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version