Home latest आरोपी की मौत पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, सर्व समाज आंदोलन की राह...

आरोपी की मौत पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, सर्व समाज आंदोलन की राह पर

0

 लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

आसपुर (डूंगरपुर)। चोरी के आरोपी युवक की मौत के मामले में पुलिसकर्मियों पर की गई कार्रवाई को लेकर आसपुर में सर्व समाज आक्रोशित हो गया है। शुक्रवार को सर्व समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिसकर्मियों पर बिना जांच कार्रवाई किए जाने का विरोध जताया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव और एक समाज के दबाव में की गई है, जबकि मामले की निष्पक्ष जांच अब तक पूरी नहीं हुई है। सर्व समाज ने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और सात दिन में निलंबित पुलिसकर्मियों को बहाल करने की मांग की।

चेतावनी: 7 दिन में बहाली नहीं हुई तो उग्र आंदोलन

सर्व समाज ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिन में पुलिसकर्मियों को बहाल नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

क्या है मामला?

दोवड़ा थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ा था। पूछताछ के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों और आदिवासी समाज ने आरोप लगाया था कि युवक की मौत पुलिस मारपीट से हुई है। इसी आरोप के बाद पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version