Home latest आमजन को पौधरोपण करने व सरंक्षण का दिया संदेश

आमजन को पौधरोपण करने व सरंक्षण का दिया संदेश

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रियाँबड़ी (नागौर)

हरियालो राजस्थान अभियान कि वर्षगांठ पर प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने जन जागरूकता अभियान के तहत बैठक लेकर किया वृक्षारोपण।
रियाँबड़ी। उपखण्ड के ग्राम लाम्पोलाई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे हरियालो राजस्थान अभियान की वर्षगाँठ के अवसर एवं एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत प्रभारी मन्त्री कन्हैया लाल चौधरी की उपस्थिति में जन जागरुकता बैठक आयोजित करते हुए ब्लॉक स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरू ने बताया गया कि ग्लोबल वार्मिंग के दुष्परिणामो को रोकने के लिए सघन वृक्षारोपण अब वर्तमान समय की माँग बन गया है इसलिए सरकारी अभियान के साथ साथ आम जन भी इस वर्षाकाल में बढ़ चढ़ कर छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर अपनी महती भूमिका निभाए। उपखंड अधिकारी सुरेश के एम ने आमजन को सम्बोधित करते हुए बताया कि अधिकाधिक वृक्षारोपण और कचरे के उचित निस्तारण के बिना हम पृथ्वी को नही बचा पायेंगे क्यो कि एक और जहाँ विघटित होता हुआ कचरा मिथेन और कार्बन डाई ऑक्साइड जैसी ग्रीन हाऊस गैसे उत्सर्जित कर वायुमंडल की तपन को कई गुना बढाकर ग्लोबल वार्मिंग का बहुत बड़ा कारण बनता है तथा पेड़ पौधो की न्यून संख्या भी कार्बन डाई ऑक्साइड को बढावा देकर ऐसी ही भूमिका निभाती है और सम्पूर्ण वायुमंडल का खाका बिगाड़ कर जीव जगत को खतरे में डाल रही है।

इस कुचक्र का एक ही तोड़ है बड़ी संख्या में वृक्षारोपण। विकास अधिकारी राकेश कुमार महरिया ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के बुरे परिणामो से पूरी दुनिया चिंतित है इसलिए हर वर्ष सयुंक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलनो का आयोजन कर तपती धरती को बचाने के पूरे यत्न किये जा रहे है।बढते तापमान को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे है जिनमे वृक्षारोपण सबसे अहम है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष और प्रधान प्रतिनिधि मदन राम गोरा ने कहा कि हरियाली के बिना मानव जीवन की कल्पना बेमानी है। प्रभारी मन्त्री महोदय द्वारा ग्राम वासियो को एक व्यक्ति एक पेड़ लगाने की थीम का संकल्प दिलाया। सरपंच प्रतिनिधि सुशील लटियाल ने आम जन की ओर से इस वर्षा ऋतु में अधिकाधिक वृक्षारोपण करवाने का विश्वास दिलाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version