Home latest आजीवन अधिगम एवं एक स्वास्थ्य’ विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 20 को

आजीवन अधिगम एवं एक स्वास्थ्य’ विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 20 को

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर । भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ तथा राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (राजुवास) के संयुक्त तत्वावधान में 20 मार्च को ‘आजीवन अधिगम एवं एक स्वास्थ्य’ विषयक एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन विश्वविद्यालय के फैकल्टी हाउस के सेमिनार हाल में किया जाएगा।
सेमिनार संयोजक तथा भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ (आईएईए) के एसोसिएट सचिव राजेंद्र जोशी ने बताया कि सेमिनार का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राजुवास के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित होंगे। उद्घाटन सत्र के पश्चात तमिलनाडु के शिक्षाविद् तथा आईएईए के अध्यक्ष प्रोफेसर एल. राजा तथा मध्यप्रदेश के शिक्षाविद् तथा आईएईए के महासचिव लोकतंत्र सेनानी सुरेश खंडेलवाल का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेमिनार के दौरान दो मुख्य सत्र आयोजित होंगे। इनमें देश भर के शिक्षाविदों द्वारा विभिन्न विषयों पर मंथन किया जाएगा। सेमिनार का समापन सत्र दोपहर 3 बजे आयोजित होगा। इसके मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश होंगे। जोशी ने बताया कि सेमिनार में 16 राज्यों के लगभग 30 शिक्षाविदों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी हैं। सेमिनार में अनुभवी शिक्षाविद् और आईएईए के पदाधिकारी भागीदारी निभाएंगे। विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि 19 मार्च को बीकानेर पहुंचना शुरू हो जाएंगे। इस दौरान सेमिनार से जुड़े फोल्डर का विमोचन किया जाएगा।
जोशी ने बताया कि रविवार को सेमिनार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम समन्वयक तथा राजुवास के प्रो-वीसी हेमंत दाधीच और जोशी ने कार्यक्रम स्थल सहित आवासीय व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय और आईएईए द्वारा विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। इनके द्वारा सेमिनार की विभिन्न व्यवस्थाओं का समन्वय किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version