*आज का राशिफल – शनिवार, 6 सितम्बर, 2025*
*मेष*
लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। किसी अधिकारी से काम करवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। खर्च की अधिकता बनी रहेगी।
*वृषभ*
व्यवहार में नम्र रहें। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
*मिथुन*
दूसरों की देखा-देखी करने से बचें। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। पिता के साथ तालमेल स्थापित होगा। न्याय पक्ष आपके अनुकूल रहेगा।
*कर्क*
पारिवारिक समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। मानसिक शांति की तलाश करेंगे। स्थान परिवर्तन के योग हैं। संतान सुख संभव है।
*सिंह*
संतान के विवाह को लेकर चिंता बनी रहेगी। भाइयों से संबंध थोड़े कमजोर रहेंगे। भूमि-भवन से जुड़े कार्य पूरे होंगे। किसी देव स्थान की यात्रा संभव है।
*कन्या*
संतान के कार्यों से दुखी हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी होगी। पारिवारिक किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
*तुला*
समय का सदुपयोग करें। प्रशासन से सहयोग मिलेगा। राजकीय कार्य पूरे होंगे। संतान की उन्नति होगी और अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
*वृश्चिक*
नौकरी में बदलाव का मन बनेगा और वह पूरा भी होगा। विदेश जाने में आ रही रुकावट दूर होगी। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा जिससे मन शांत रहेगा।
*धनु*
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। भवन-भूमि में निवेश संभव है।
*मकर*
लंबे समय से चली आ रही इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक सहयोग कम मिलने के बावजूद कार्य सफल होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। खर्च अधिक रहेगा।
*कुंभ*
स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे। आय के नए साधन बनेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
*मीन*
कार्य की अधिकता रहेगी। निजी जीवन के विवाद सार्वजनिक न करें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले अटक सकते हैं। न्याय पक्ष आपके अनुकूल रहेगा।
*श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री मनोहर दास जी महाराज*
