आज का राशिफल – 30 अगस्त 2025
मेष
घर-गृहस्थी की भाग-दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा और धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
वृषभ
दूसरों की जीवनशैली देखकर आप अपना रहन-सहन बदलने की कोशिश करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें समय दें। परोपकार से मानसिक संतोष मिलेगा। नई व्यवसायिक गतिविधियाँ लाभकारी साबित होंगी।
मिथुन
करियर को लेकर चिंता रहेगी। नए काम में जल्दबाजी न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छी तरह करेंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता से मन खिन्न रहेगा।
वृश्चिक
आज व्यस्त रहेंगे और मस्त भी। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। आप अपने दुख को छुपाएंगे, फिर भी खुशखबरी मिलने का दिन है।
धनु
आप दूसरों की बातों पर जल्दी विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव बढ़ेगा। कार्यस्थल पर नई योजना पर चर्चा होगी।
मकर
आप अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ अच्छा समय बितेगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट हो सकता है। बच्चों के व्यवहार से निराशा होगी।
कुंभ
परिवारिक सुख और धन में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखें। समाज के कामों में सक्रिय रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
मीन
निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में तरक्की के योग हैं।
आज का पंचांग – शनिवार, 30 अगस्त, 2025
विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 6 रवि उल अव्वल
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद् ऋतु
मास – भाद्रपद
पक्ष – शुक्ल
श्रेष्ठ चौघड़िये – आज शुभ का चौघड़िया 7:44 से 9:18 तक रहेगा. चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 12:28 से 5:11 तक रहेंगे. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।
तिथि – सप्तमी तिथि रात्रि 10:47 तक होगी तदुपरान्त अष्ठमी तिथि होगी।
दिशा शूल – आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 9:00 से 10:30 तक
नक्षत्र – विशाखा नक्षत्र दिन 2:37 तक रहेगा तदुपरान्त अनुराधा नक्षत्र होगा।
योग – ऐन्द्र योग दिन 3:10 तक रहेगा तदुपरान्त वैधृति योग रहेगा।
करण – गर करण दिन 9:34 तक तदुपरान्त वणिज करण रहेगा।
विशिष्ट योग – त्रिपुष्कर योग सूर्योंदय से दिन 2:37 तक
व्रत / दिवस विशेष – भद्रा रात्रि 10:47 से प्रारम्भ, मुक्ताभरण सप्तमी, संतान सप्तमी, दुबड़ी सप्तमी, लालता सप्तमी (बंगाल व उड़ीसा), मेला देवनारायण जी का,
चन्द्रमा – आज प्रातः 7:53 तक तुला राशि में होगा तदुपरान्त वृश्चिक राशि में प्रवेश होगा।
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – सूर्य पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश रात्रि 9:44 पर, बुध मधा नक्षत्र सिंह राशि मेंप्रवेश दिन 4:41 पर, गुरु पुनवसु नक्षत्र चरण 2 में प्रवेश दिन 10:45 पर, बुध अस्त पूर्व में रात्रि 8:20 पर,
श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री मनोहर दास जी महाराज
