लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। सामुहिक यज्ञोपवीत संस्कार गोविन्द देव जी के अधीनस्थ मन्दिर श्री मुरली मनोहर जी रामगंज चौपड़ महन्त अंजन कुमार गोस्वामी एवं सन्त महन्तो के सान्निध्य में विधिवत अभिजीत मूहूर्त में 5 जून को सम्पन्न होगा।
आज तक 35 बटुकों का पंजीकरण हो चुका है,
यह निःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार होगा बटुको का पंजीकरण चालू है। बटुक एवं माता पिता को प्रातः 7 बजे अन्य परिजनों को 11 बजे तक आनाटहै। बटुक के अलावा दस परिजनों को प्रसादी कुपन दिया जायेगा। एक श्रीफल एवं गुरु मंत्र दीक्षा की भेंट परिवार को यथा श्रद्धा देना होगा एवं बटुक का मुण्डन घर से करवा कर आना है।
डा प्रशान्त शर्मा ने बताया गंगा दशमी के पावन पर्व पर 5 जून को मुरली मनोहर जी मन्दिर, रामगंज पर प्रातः 7 बजे विद्वतजनों द्वारा ग्रह शांति होगी एवं बटुकों को तैयार किया जाएगा ।अभिजीत मुहूर्त में सन्त महन्तो एवं परिजनों द्वारा वैदिक पद्धति अनुसार यज्ञोपवीत धारण कराया जाएगा।
