Home latest स्वच्छता अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने की सफाई

स्वच्छता अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने की सफाई

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

— पुलिस हेडक्वार्टर के आदेश पर थाना परिसर किया साफ

किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत प्रदेशभर के थाना परिसरों को स्वच्छ और साफ रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में रविवार को रेनवाल थाना परिसर में थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में साफ सफाई की गई।
स्वच्छता अभियान के तहत रेनवाल थाने में तैनात सभी कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और एएसआई ने मिलकर थाना परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई कर इसे आगे भी साफ सुथरा रखने का संकल्प लिया। इस दौरान एएसआई प्रहलाद चौधरी, सहायक उप निरीक्षक झाबर सिंह चौधरी, हेड कांस्टेबल छीतरमल मीणा, रामनिवास, विजेंद्र सिंह चौधरी, कांस्टेबल सुरेश, सुनील, रमेश, मदन, रामकरण, ललित और देवीलाल ने सफाई व्यवस्था में योगदान दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version