Home latest ओबीसी को आरक्षण के मुताबिक पद देने की मांग

ओबीसी को आरक्षण के मुताबिक पद देने की मांग

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

— रामस्वरूप ओला ने पूर्व सीएम को सौंपा मांग पत्र

किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड एवं आरपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली छात्रावास अधीक्षक भर्ती एवं माइनिंग इंजीनियर भर्ती में ओबीसी वर्ग को प्रदत आरक्षण अनुसार पद नहीं मिलने को लेकर शोध छात्रसंघ कांग्रेस राष्ट्रीय समन्वयक रामस्वरूप ओला ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की है। ओला ने इस संबंध में ओबीसी आरक्षण समिति राजस्थान के बैनर तले गहलोत को एक ज्ञापन सौंपा है। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इसके लिए कृष्णकांत पाठक शासन सचिव कार्मिक विभाग को नियमानुसार पद बढ़ाने को लेकर पत्र लिखा है।
गहलोत ने ओला के मांग पत्र का हवाला देते हुए लिखा है कि छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 2 सीधी भर्ती एवं असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर भर्ती में ओबीसी वर्ग को कम आरक्षण दिए जाने का उल्लेख करते हुए उचित समाधान का अनुरोध किया है। पूर्व सीएम गहलोत से मुलाकात के दौरान ओबीसी आरक्षण समिति के रामस्वरूप ओला, सुनील चौधरी एवं प्यारेलाल चौधरी मौजूद रहे।

ये है मामला : ओला का कहना है कि ओबीसी वर्ग को राज्य सरकार की भर्तियों में 21% आरक्षण मिला हुआ है। छात्रावास अधीक्षक ग्रेड द्वितीय सीधी भर्ती में ओबीसी वर्ग को 314 पदों में से 20 पद दिए गए हैं, जोकि कुल पदों का 6.5% है। जबकि 21% आरक्षण के मुताबिक 66 पद दिए जाने चाहिए थे। वहीं असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर भर्ती में कुल 24 पदों में से एक पद ही दिया गया है। जबकि पांच पद दिए जाने चाहिए थे। इस प्रकार ओबीसी वर्ग के पदों में छेड़छाड़ कर युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version