Home latest लक्ष्मी का वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन, ग्रामीणों में खुशी का...

लक्ष्मी का वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन, ग्रामीणों में खुशी का माहौल

0

फ़ियावड़ी स्कूल की 11वी कक्षा की छात्रा का वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

गौतम शर्मा 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजसमन्द। जिले के फियावडी उमावि की छात्रा लक्ष्मी जाट का वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ जिससे ग्रामीणों में काफी उस्ताह बना हुआ है। शारीरिक शिक्षक सुनील कुमार खटीक ने बताया कि कक्षा 11 में अध्यनरत् लक्ष्मी जाट जो कि काश्तकार रतनलाल जाट ली पुत्री है जिसका का 68 वी राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत वालीबॉल 19 वर्ष छात्रा वर्ग में अंतिम रूप से चयन हुआ, लक्ष्मी 6 से 10 जनवरी के बीच विजयवाडा आंध्र प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेगी, फियावडी विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार चपलोत एवं विद्यालय स्टाफ ने बहुत-बहुत बधाई दी, साथ ही लक्ष्मी का चयन होने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version