Home latest नागौर में रात 3:00 बजे बाद आफत की बरसात ,बाढ़ के हालात

नागौर में रात 3:00 बजे बाद आफत की बरसात ,बाढ़ के हालात

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

*श्याम माथुर ब्युरो चीफ नागौर*
नागौर। – रात 3.बजे से झमाझम बारिश के कारण नागौर के कई नीचले घरों में अचानक पानी भर जाने से अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घरों में वर्षा का पानी घुस जाने के कारण कई लोगों ने रात जाग कर बिताई। पीड़ित परिवारों ने बताया कि नगर परिषद . की वजह से सीवेरज लाइन साफ नही होने और pwd की और से शहर की सड़कों को ठीक नहीं बनाने की वजह से बारिश का पानी इक्ठा हो रहा है ,जिसकी से जल भराव हो रहा है।
शिवबाडी क्षेत्र में pwd की और से बनाई गई सड़क आधी अधुरी पिछले तीन चार साल से पड़ी है ,जिसके कारण जल भराव हो रहा है और शहर का गन्दा पानी घरो के अन्दर आ रहा है।

इन कॉलोनी में जल भराव सबसे ज्यादा

गौरतलब है स्थानीय लोगों की कई बार जिला प्रशाशन व सम्बधित अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराने के वावजुद समस्या का समाधान नही हो पा रहा है। जिस कारण जल निकासी नहीं होने से वर्षा का पानी सीधे शिवबाड़ी ,नकाश गेट, खत्रीपुरा, नया दरवाजा ,बाडीकुआ, इत्यादि नागौर शहर के घरों में व दुकानों में घुसा जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version