Home latest कलेक्टर कमर चौधरी ने स्कूल में वृक्षारोपण कर की पेड़ लगाने की...

कलेक्टर कमर चौधरी ने स्कूल में वृक्षारोपण कर की पेड़ लगाने की अपील

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजेंद्र शर्मा जती ब्यूरो चीफ
भरतपुर। एक पेड़ मां के नाम चल रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत हरियालो राजस्थान के अंतर्गत एसबीसी के कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया । वृक्षारोपण का शुभारंभ जिला कलेक्टर कमर चौधरी द्वारा किया गया ।

कलेक्टर ने किया पौधा रोपण

पूर्व पार्षद कपिल फौजदार ने बताया कि हरियालो राजस्थान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर ने बताया मुख्यमंत्री द्वारा चलाए गए वृक्षारोपण माहअभियान हरियालो राजस्थान के अंतर्गत 15 लाख पौधों का लक्ष्य रखा गया है जिसमें की हरियाली तीज के अवसर पर जिले में 6 लाख पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा ,जिसमें जिले के सभी जन प्रतिनिधि राजकीय एवं निजी संस्था स्वयंसेवी संस्था, व्यापारी संगठन, धार्मिक संगठन एवं अन्य संगठनो से अपील की कि वे अधिक से अधिक बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण महाअभियान मैं वृक्षारोपण करें । शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत समिति द्वारा पौधों की जीरो टेकिंग की जावेगी, जिससे कितने पौधे लगाएं गए और कहां पर लगाए गए।  विद्यालय में स्कूल की छात्राओं से भी कहा गया की वह अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र में पेड़ पौधे लगाए।

पेड़ लगाने के साथ रख- रखाव भी करें
जिला कलेक्टर ने कहा कि भरतपुर को और अधिक हरा भरा करना है भरतपुर जिले का नाम राज्य में पहले नंबर पर आवे जिससे हमारा भरतपुर और भी अधिक हरा भरा नजर आए ,जहां भी वृक्षारोपण करें वहां पर कोई भी पौधा भविष्य की कार्य योजना को देखते हुए लगाया जावे, जिससे पेड़ हमेशा संरक्षित रहे इस महाअभियान का विशाल स्वरूप आने वाले 10 सालों में नजर आएगा।
कपिल फौजदार पार्षद ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान में संस्था द्वारा शहर के सरकारी कार्यालय, स्कूल कॉलेज, पार्कों मोक्षधाम, में पौधे लगाए जाएंगे आगामी हरियाली तीज के अवसर पर संस्था द्वारा 151 पौधे लगाए जाएंगे
इस अवसर पर एस बी के स्कूल की कार्यवाहक संस्था प्रधान तनुज शर्मा शिक्षक पंकज पाठक रेनू शर्मा नीलम वेणु पाठक एवं एन एस एस की छात्राएं उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version