Home latest अवैध बजरी खनन के विरोध में डॉ किरोडी लाल मीणा का...

अवैध बजरी खनन के विरोध में डॉ किरोडी लाल मीणा का कूच

0

सवाई माधोपुर। अवैध बजरी खनन और बजरी लीज धारकों धारकों की दादागिरी के विरोध में भाजपा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर कूच किया ।इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के आला अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। मीणा ने करीब 1 किलोमीटर तक दौड़ लगाई और फिर रुक गए । इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें समझाइश की। मेला का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से ही सवाई माधोपुर से अवैध बजरी खनन हो रहा है।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2023/01/VID-20230102-WA0044.mp4
सवाई माधोपुर में कूच करते डॉ किरोड़ी लाल मीणा

उन्होंने बजरी ठेकेदारों पर भी अवैध बजरी खनन कराने का आरोप लगाया। हाल ही में सवाई माधोपुर जिले में अवैध बजरी खनन को लेकर एक टोल नाके पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटना हुई थी इस घटना में बजरी ठेकेदार और टोल कर्मचारियों ने डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version