Home latest अरुण चतुर्वेदी ने राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष का पदभार संभाला

अरुण चतुर्वेदी ने राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष का पदभार संभाला

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अरुण चतुर्वेदी को, भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने आज राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। जयपुर स्थित कार्यालय में आयोजित इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, शहर पदाधिकारी, विधायकगण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यभार ग्रहण समारोह में अरुण चतुर्वेदी के साथ उनकी धर्मपत्नी मृदुला चतुर्वेदी सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर चतुर्वेदी ने कहा,

> “पार्टी ने जो आदेश दिया है, उसके अनुसार मैं पूरी निष्ठा के साथ राजस्थान राज्य वित्त आयोग में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करूंगा।”

यह भी नेता रहे मौजूद

इस मौके पर राजस्थान के नगरीय विकास मंत्री झाबरमल खींची, विधायक बाबा बालक नाथ, विधायक बाल मुकुंद आचार्य समेत जयपुर शहर के भाजपा संगठन से जुड़े अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने श्री चतुर्वेदी को नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

इस पदभार ग्रहण कार्यक्रम को भाजपा के संगठनात्मक मजबूती और प्रशासनिक अनुभव को समर्पित एक महत्वपूर्ण क्षण के रूप में देखा जा रहा है।

बोर्ड आयोग के अध्यक्ष बनने वाले नेताओं की उम्मीदें जगी

डॉक्टर अरुण चतुर्वेदी को राजस्थान वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी में जो नेता विधानसभा चुनाव हार चुके हैं, या लोकसभा चुनाव हार चुके हैं ,पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी हैं, पूर्व में लगातार पार्टी की सेवा करते रहे हैं, ऐसे नेताओं की उम्मीदें भी जाग गई है ,क्योंकि अभी राजस्थान में अधिकांश बोर्ड, आयोग के अध्यक्ष बनाए जाने हैं । इसके अलावा कई विभागों में डिपार्टमेंटल सदस्य मनोनीत किया जाना है।  ऐसे तमाम नेताओं की उम्मीदें जग गई है ,उन्हें लगता है कि  ही पार्टी जल्दी सभी बोर्ड और आयोग में सदस्य मनोनीत करेगी।  इसलिए सब सब अपने-अपने आकाओं के मिजाज कुर्सी में लग गए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version