Home accident अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा में गलवा बांध की बड़ी नहर में मिला शव, पहचान नहीं हो सकी

उनियारा | (दुर्योधन मयंक) उनियारा में टोंक रोड स्थित केमधेनु सर्किल के पास गलवा बांध की बड़ी नहर में गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही उनियारा पुलिस थाना के थाना अधिकारी कप्तान सिंह चौधरी, एएसआई हेमराज चौधरी और रतनलाल मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच की।


FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए देवली, टोंक और सवाई माधोपुर से FSL टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को नहर से बाहर निकाला।


30–35 वर्ष के युवक का शव

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। शव पर काला पजामा और क्रीम रंग की टी-शर्ट मिली है। काफी प्रयासों के बावजूद अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।


मोर्चरी में रखवाया शव

पुलिस ने शव को उनियारा सामुदायिक चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है और पहचान के प्रयास जारी हैं।


पहचान के लिए अपील

पुलिस ने आसपास के थानों और सोशल मीडिया ग्रुप्स में सूचना भेजी है। साथ ही लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की पहचान या जानकारी मिले तो दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करें।


जांच जारी

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह मामला हादसा है या कोई अन्य कारण।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version