Home latest सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के मुख्यमंत्री, और मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री

सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के मुख्यमंत्री, और मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री

0

शिमला। लंबी कवायद के बाद आखिरकार शिमला में सुखविंदर सिंह सुक्खू को नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया है। यह निर्णय कांग्रेस विधायक दल की बैठक में लिया गया । कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने इसकी विधिवत घोषणा कर दी । इसके साथ ही प्रतिभा सिंह के खेमे के मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने का निर्णय हुआ है। सूत्रों के मुताबिक सुक्खू का विरोध कर रही प्रतिभा सिंह इस ऐलान के बाद अपने समर्थक विधायकों के साथ विधानसभा के लिए रवाना हो गई है। माना जा रहा है कि प्रतिभा सिंह खुद मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदार थी। हालांकि वह सांसद होने के कारण इस दौड़ से बाहर भी हो गई थी। लेकिन फिर भी उनका दावा काफी मजबूत माना जा रहा था। लेकिन विधायकों की रायशुमारी और पार्टी आलाकमान से मिले निर्देश के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया है ।जल्द ही उनके शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय होगा और वे कल सुबह 11:00 अन्य मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शिमला की प्रभारी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी एवं सचिन पायलट भीभी मौजूद रहेंगे

Previous articleसहकारी बैंकों में होगी 551 पदों पर भर्ती रत्नू
Next articleराहुल गांधी ने किया कोचिंग छात्रों से संवाद
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version