Home education विद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” लगाकर शिक्षक को दी...

विद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” लगाकर शिक्षक को दी विदाई

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां।
निकटवर्ती ग्राम पंचायत सथानाकलां के शहीद इनायत अली खां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आज एक विशेष विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अध्यापक रामदेव उड़द को भावभीनी विदाई दी गई।

रामदेव उड़द पिछले 10 वर्षों से इस विद्यालय में सेवाएं दे रहे थे। अब उनका पदस्थापन व्याख्याता के रूप में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बग्गड़ में हुआ है।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत सरकार की पहल “एक पेड़ मां के नाम” के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण से हुई। वृक्षारोपण का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना और इस विशेष विदाई को यादगार बनाना था।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रुघाराम राड़ ने बताया कि इस भव्य समारोह में वृक्षारोपण के साथ ही रामदेव उड़द का सम्मान किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर भावपूर्ण विदाई दी गई। इस दौरान विद्यालय परिवार, ग्रामीण, मीडिया बंधु, एवं पी.ई.ओ. अधीन स्कूलों के शिक्षक और प्रधानाध्यापक भी उपस्थित रहे। सभी ने साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में मौजूद सभी ने अपने विचार साझा करते हुए रामदेव उड़द के योगदान को याद किया। विद्यार्थी भी भावुक हो गए क्योंकि उड़द ने सदैव विद्यालय के विकास और प्रगति को सर्वोपरि रखा।

प्रधानाचार्य ने अंत में आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version