लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट : बनी सिंह मीना | गंगापुर सिटी
गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर)। डीएसटी गंगापुर सिटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरानी सब्जी मंडी में 2 दिसंबर को दिनदहाड़े हुई फायरिंग के मामले में शामिल ₹5,000 इनामी बदमाश पृथ्वीराज उर्फ प्रिंस उर्फ नंदू गुर्जर (24) को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर कुख्यात कृष्णा गुर्जर गैंग से जुड़े होने के आरोप हैं।
दिनदहाड़े हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग
2 दिसंबर की दोपहर करीब 2 बजे तीन युवक मोटरसाइकिल से सब्जी मंडी पहुंचे थे। उन्होंने काडू पहलवान उर्फ महेंद्र की दुकान पर पहुंचकर कट्टे और पिस्टल से अंधाधुंध गोलियां चलाईं।
हमले में काडू पहलवान को तीन गोलियां लगीं, जबकि एक अन्य दुकानदार भी घायल हुआ। दोनों को गंगापुर अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया था।
पुलिस ने मामले में गंगापुर सिटी थाने में हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।
जयपुर के शिवदासपुरा से दबोचा गया
एसपी अनिल कुमार के निर्देशन, एएसपी राकेश राजौरा तथा सीओ गिर्राज प्रसाद के नेतृत्व में डीएसटी टीम ने 12 दिसंबर को आरोपी को जयपुर के शिवदासपुरा से पकड़ा।
आरोपी को अनुसंधान अधिकारी करणसिंह राठौड़ के सुपुर्द कर दिया गया है।
टीम ने निभाई अहम भूमिका
गिरफ्तारी में कांस्टेबल राजेंद्र धाकड़ की विशेष भूमिका रही।
टीम में थानाधिकारी करणसिंह राठौड़, डीएसटी प्रभारी राजवीरसिंह, कांस्टेबल कैलाशचंद, राजपाल, जितेंद्र कुमार, घनश्याम सिंह और राजेंद्र धाकड़ शामिल रहे।
