Home crime सायरा पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, दो नाबालिग हिरासत में

सायरा पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, दो नाबालिग हिरासत में

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नानूराम खटीक के हत्यारे हवालात में

जयपुर/उदयपुर,।(रूपनारायण सांवरिया) उदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद को लेकर एक नॉन-वेज दुकानदार की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि 7 अगस्त की रात को विसमा गांव में नानूराम खटीक अपने बेटे विनोद के साथ दुकान पर थे, तभी विसमा निवासी शिवाराम अपने तीन साथियों के साथ आया। नॉन-वेज के पैसों को लेकर उनकी नानूराम से बहस हो गई, जो जल्द ही हिंसक मारपीट में बदल गई। आरोपियों ने विनोद को एक कमरे में बंद कर दिया और लाठियों व पत्थरों से नानूराम पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
नानूराम को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद एसपी गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाडा और सीओ सूर्यवीर सिंह राठौड़ के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शिवाराम सहित चार लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने दो आरोपियों शिवाराम गरासिया पुत्र लच्छा राम (21) और कुसाराम गरासिया पुत्र तोलाराम (20) निवासी विसमा को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो नाबालिगों को भी हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version